झारखंडहेल्थ

झारखंड में कोरोना के 776 एक्टिव केस, जमशेदपुर में फिर एक मौत

रांची: झारखंड का पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में अब भी कोरोना (Corona) का हॉटस्पॉट बना हुआ है।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में 776 कोरोना के मरीज एक्टिव है, इसमें 310 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर ) से एक मरीज की हुई है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस Death के विपरीत राज्य में कोरोना के 77 नए मरीज मिले हैं।

Health Department के अनुसार बोकारो से 15, देवघर से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 25, हजारीबाग से एक, जामताड़ा से दो, खूंटी से दो, कोडरमा से एक, रामगढ़ से एक, रांची से 21 और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से तीन मरीज मिले है।

चार लाख, 34 हजार, 982 मरीज ठीक हुए

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 87 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 54 हजार 893 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 776 सक्रिय केस (Active case) है।

कोरोना से चार लाख, 34 हजार, 982 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 329 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker