झारखंड में कोरोना का क़हर, मिले 344 पॉजिटिव मरीज़, बुलाई गई है आपदा प्रबंधन की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही झारखंड में भी कोरोना संक्रमण अब चिंता बढ़ा रहा है।

यहां गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 344 मामले सामने आये हैं। इसमें सबसे अधिक मामले राजधानी रांची से मिले हैं।

कोरोना के सबसे अधिक केस राजधानी रांची में 118, कोडरमा में 53, पूर्वी सिंहभूम में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22 हजारीबाग में 21, बोकारो में 17, देवघर 7, गिरिडीह 7, चतरा 6 , खूंटी 4 , रामगढ 4, जामताड़ा 3 , गुमला 2 , दुमका 1 , लातेहार 1 , पलामू 1 मामले सामने आये हैं।

सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

मालूम हो क‍ि 30 द‍िसंबर 2021 को राज्‍य आपदा प्रबंधन सम‍ित‍ि की बैठक होने वाली है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में यह बैठक प्रस्‍ताव‍ित है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार कई पाबंद‍ियां लागू कर सकती है। द‍िल्‍ली की तरह यहां भी स्‍कूल, कालेज आद‍ि बंद हो सकते हैं। नव वर्ष पार्टी पर भी पाबंदी लग सकती है।

झारखंड में कोरोना का क़हर, मिले 344 पॉजिटिव मरीज़, बुलाई गई है आपदा प्रबंधन बैठक , हो सकता है बड़ा फैसला

मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर

राज्य में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर आ रहा है।

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से बुधवार को सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की गई है।

इसके तहत तत्काल टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी पीसीआर टेस्ट हर हाल में कराने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के रांची, धनबाद और कोडरमा में मामला तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए टेस्टिंग के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ाने की जरूरत है।

जरूरत पड़ने पर कलस्टर बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इससे नए मामलों को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

रिम्स में भी कोरोना की दस्तक

रिम्स में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। दो डॉक्टरों सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिम्स में किए गए टेस्ट में उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर 20 अन्य लोग रांची से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

Share This Article