झारखंड में कोरोना के 21 नए केस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 21 नए मामले मिले हैं। इसमें सबसे अधिक राजधानी रांची से 10 मामले मिले है। हालांकि राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है।

राज्य में कोरोना के 365 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 100 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( jamshedpur)में है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 26 मरीज स्वस्थ (Patient healthy) हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच, गढ़वा से दो, गोड्डा से एक और रांची से दस मरीज मिले हैं।

कुल दो करोड़, 25 लाख, 22 हजार, 45 सैंपल की जांच की गयी

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 674 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 22 हजार, 45 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 365 Active case है। कोरोना से चार लाख, 35 हजार, 979 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article