झारखंड में कोरोना के 413 एक्टिव मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 57 नए केस मिले हैं। जबकि 151 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में कोरोना के 413 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 163 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( jamshedpur) में है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से151 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 57 नए मरीज मिले हैं।

Health Department के अनुसार बोकारो से चार, देवघर से तीन, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 10, गढ़वा से एक, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से दो, हजारीबाग से दो, लातेहार से सात,पलामू से चार और रांची से 19 मरीज मिले हैं।

चार लाख, 35 हजार, 691 मरीज ठीक हुए

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 434 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 90 हजार 867 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 413 Active case है। कोरोना से चार लाख, 35 हजार, 691 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article