झारखंड में कोरोना 600 एक्टिव केस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 600 कोरोना (Corona) के मरीज एक्टिव (Active) है, इसमें सबसे अधिक 232 मरीज केवल जमशेदपुर में है।

शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में Corona के 40 नए मरीज मिले हैं।

Health Department के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 12, हजारीबाग से तीन, खूंटी से एक, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन,पलामू से दो, रामगढ़ से एक और Ranchi से 12 मरीज मिले हैं।

Corona Patients की संख्या अब चार लाख पार

राज्य में कुल Corona Patients की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 271 हो चुकी है। इस बीच Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 72 हजार 631 Sample की जांच की गयी है।

इनमें से 600 Active Case है। Corona से चार लाख, 35 हजार, 341 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Jharkhand में कोरोना का Recovery Rate 98.65% और मृत्यु दर 1.20% है।

Share This Article