झारखंड में जल्द हो सकती है JTET परीक्षा, 10 साल बाद प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

झारखंड में करीब 10 साल बाद JTET परीक्षा आयोजित होने की संभावना बढ़ी, स्कूली शिक्षा विभाग ने जैक को प्रस्ताव भेजा, अप्रैल से परीक्षा प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के आयोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव  झारखंड एकेडिक काउंसिल को भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने में JTET परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। परिषद इस संबंध में अगले कुछ दिनों में दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को भेजे गए प्रस्ताव में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड एकेडिक काउंसिल से जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की अनुशंसा की है। प्रस्ताव मिलने के बाद परिषद परीक्षा की रूपरेखा, नियमावली और तिथि को लेकर तैयारी शुरू कर सकती है।

गौरतलब है कि झारखंड में पिछले लगभग 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। वर्ष 2016 के बाद से अब तक राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि परीक्षा की नियमावली और पात्रता से जुड़े कुछ प्रावधानों को लेकर लंबे समय तक विवाद बना रहा, जिसके कारण परीक्षा लगातार टलती रही।

इस बीच जेटेट परीक्षा समय पर नहीं होने से हजारों अभ्यर्थियों का करियर प्रभावित हुआ है। कई प्रशिक्षित अभ्यर्थी वर्षों से इस परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जेटेट पास करना राज्य में सरकारी शिक्षक नियुक्ति के लिए अनिवार्य माना जाता है।

यदि प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगती है, तो राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है और लंबे समय से अटकी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।