राजद के मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

रांची में राजद के मिलन समारोह में भाजपा और आजसू से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कैलाश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत कर संगठन विस्तार की बात कही।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजद का मिलन समारोह रविवार को सेक्टर 2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा और आजसू के सैकड़ों लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के विचारधारा के प्रति आस्था व्यक्त कर राजद में शामिल हुए।कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने सभी लोगों को राजद का झंडा पट्टा देकर सम्मानपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैलाश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों और अहंकारी कार्यशैली तथा झूठे वादे व जुमलेबाजी से तंग आकर भाजपाइयों से देश की जनता परेशान हो चुकी है।

श्री यादव ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में आसीन हैं लेकिन पूर्ण रूप से सत्तासीन होने के बावजूद देश की माली हालत खराब है। तमाम कल-कारखाने और उद्योग-धंधे चौपट हो गये हैं। रविवार को राजद में शामिल होने वालों में भाजपा से मंटू यादव, दीपक राय, सुनील पांडेय, नीतू तिवारी, चिंता पाण्डेय, आजसू धुर्वा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और नितिन सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।