रांची : जमशेदपुर के लुहाबासा स्थित शिकारीडीह सरकारी स्कूल में सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में अतिथियों ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


