कोडरमा : कोडरमा जिले के मरकच्चो और डोमचांच प्रखंड के सीमावर्ती इलाके कानिकेंद मोड़ से चंचालधाम तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी है। जर्जर सड़क के कारण यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं।


जिले के कौशल पांडेय ने बताया कि पूरी सड़क में जगह-जगह गढ्ढे हो चुके हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। जिला प्रशासन को सड़क की बदतर स्थिति के बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।


