15 और 10 लाख के ईनामी नक्सली की खोज में निकली पुलिस, सर्च अभियान में मिला 9 किलो का IED

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू में 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली Nitesh Yadav और 10 लाख के ईनामी नक्सली Sanjay Yadav की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस की ओर से चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नौ किलो की एक IED बरामद किया है। इस जगह से IED मिली, वहां से एक देसी कट्टा भी मिला।

IED और देशी कट्टा को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। जमीन से IED निकालने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल Palamu जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधिया गांव में बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक Reeshma Ramesan ने शनिवार को बताया कि 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली नितेश यादव और 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी पर हुसैनाबाद-हैदरनगर, पांडू, मोहम्मदगंज, विश्रामपुर थाना पुलिस के अलावा जगुआर, सैट, जैप की अलग अलग टीम संबंधित थाना क्षेत्रों में अभियान चला रही थी।

एक टीम Hussainbad थाना क्षेत्र के दुधिया गांव से होकर गुजर रही थी। इसी क्रम में सड़क से सटे बरगद के पेड़ के नीचे नई मिट्टी खुदी हुई दिखी। Search करने पर जमीन के अंदर गाड़कर रखा गया 9 Kg की IED बरामद की गयी। बरामद IED Steel के केन में बम लगाया गया था, वह नया था।

SP ने बताया कि IED में तार नहीं लगा हुआ था और संभावना है कि उसे छुपाकर रखा गया होगा। विस्फोट करने के लिए लगाने की संभावना नहीं लगती है। SP ने बताया कि कुछ दिनों से उपरोक्त इलाके में दोनों इनामी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

Share This Article