Homeक्राइमखूंटी में 16 साल की छात्रा के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,...

खूंटी में 16 साल की छात्रा के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी को भेजा गया रिमांड होम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: झारखंड के दुमका (Dumka) जिले में अभी एक छात्रा की पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने व एक अन्य नाबालिग के साथ Rape के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि खूंटी जिले में एक और हैवानियत की वारदात सामने आई है।

खूंटी जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म (RAPE) की घटना अंजाम दिया गया है। बताया गया है कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है।

इस वारदात के बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि मामले का पता उस समय चला, जब छात्रा गर्भवती (Pregnant) हो गई।

बहरहाल, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी भी नाबालिग है और उसे रिमांड होम (Remand home) भेज दिया गया है।

आरोपी ने छात्रा से चार बार किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि गर्भवती हुई नाबालिग छात्रा (minor student) से आरोपी ने चार बार दुष्कर्म किया है। परिजनों को जब लड़की के गर्भ में बच्चा होने का पता चला तो उन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी परिवारवालों को दी।

इसके परिवार के लोगों ने आरोपी को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज (Case registered) करवाया। पुलिस ने जब बच्ची की जांच करवाई तो पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है।

फोन करके जान-पहचान बढ़ाई, सुनसान जगह ले जाकर किया रेप

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह 9वीं में पढ़ती थी, तब लड़के का फोन आया। नाम-पता पूछने पर फोन काट दिया। कुछ दिनों बाद उसने फिर फोन कर नाम-पता बताया।

9वीं की परीक्षा खत्म होने पर लड़का उससे मिलने स्कूल के पास आया और बाइक पर बैठा सुनसान जगह पर स्थित घर में ले गया और शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाया।

इस पूरे मामले में SP Aman Kumar ने कहा कि आरोपी भी नाबालिग है। उस पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि राज्य में लड़कियों से लगातार दुष्कर्म, हैवानियत की घटनाएं हो रही हैं।

बावजूद इसके पुलिस प्रशासन (police administration) इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। हाल ही में दुमका में लड़कियों की हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...