Latest Newsझारखंडरांची में CISF जवान ने पत्नी की गैरमौजूदगी में नाबालिग लड़की के...

रांची में CISF जवान ने पत्नी की गैरमौजूदगी में नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के धुर्वा थेथरकोचा में रहने वाले CISF जवान पर 13 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड़ (Molestation) करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CISF जवान डायमंड केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बोकारो जिले के बालाडीह के रहने वाले हैं। पत्नी भी एक पुलिसकर्मी ही है।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी के घर 13 साल की बच्ची नौकरानी का काम करती थी। बुधवार को पत्नी घर पर ना होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची को मालिश करने को कहा। इस दौरान जवान ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पीड़िता डर कर आरोपी के घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान को सीडब्ल्यूसी में दर्ज कराया गया है।

जबकि छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत केस दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस बच्ची के बयान को कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराएगी।

पीड़िता भेजी गई शेल्टर होम

पीड़िता गुमला की रहने वाली है। घटना के बाद पीड़िता के घरवालों को बुलाया गया है। फिलहाल बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया गया है।

पीड़िता ने सीडब्ल्यूसी को बताया है कि दंपति के घर रहकर वह नौकरानी का काम करती है। पाुलिसकर्मी की नजर उसके लिए हमेशा गलत रहती थी।

गलत कमेंट भी किया करता था। इसबीच पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने पीड़िता को निशाना बनाया। पीड़िता के बयान के बाद यह खुलासा हुआ कि यह बाल मजदूरी का मामला है।

सीडब्ल्यूसी इस मामले में बाल मजदूरी के तहत केस दर्ज कराने या धाराएं जोड़ने का निर्देश दे सकती है। क्योंकि बच्ची को गलत ढंग से काम पर रखा गया था।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...