गोड्डा में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले में सात गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: गोड्डा जिले की राजाभीठा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना एवं छेड़छाड़ (Molestation) का वीडियों वायरल करने के मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में रूबेन मालतो, आशीष मालतो, सुकुमार मालतो,विपिन मालतो,अमर मालतो , अंकित मालतो और समीर मालतो शामिल है। इनके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

लड़की के साथ छेडछाड करते हुए वीडियो बनाया गया

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) ने बताया कि 31 मई को राजाभीठा थाना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना एवं छेड़छाड़ का वीडियों वायरल करने के संबंध में नाबालिग लड़की की मां ने आवेदन दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान और तकनीकी सहयोग से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तारी के बाद सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की । आरोपितों के द्वारा एक मोबाईल से लड़की के साथ छेडछाड करते हुए वीडियो बनाया गया था।

उस मोबाईल को भी जब्त किया गया है। सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल (Jail) भेज दिया गया ।

Share This Article