झारखंड : विवाहेतर संबंध में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के फांसी पर लटके मिले शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: अपने-अपने घर से मंगलवार से फरार प्रेमी-प्रेमिका के गुरुवार को शव बरामद हुए। दोनों के शव एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र की गांगजोरी पंचायत की है।

युवक की शादी कहीं और हो चुकी थी। वहीं, युवती की भी शादी दूसरे से हो चुकी थी। लेकिन, दोनों एक-दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे और अपने-अपने घरों से भाग गये थे।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों के शवों को एक साथ पेड़ से लटका देखा।

ग्रामीणों के मुताबिक, वैद्यनाथ मांझी और सरस्वती देवी, दोनों शादीशुदा थे, लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। इस कारण वे अपना-अपना घर छोड़कर मंगलवार से फरार थे।

घरवाले उन दोनों की खोजबीन में लगे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह दोनों के शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटके मिले।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article