Homeझारखंडरांची में बन रहे स्मार्ट सिटी का नगर निगम के पार्षदों के...

रांची में बन रहे स्मार्ट सिटी का नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

Published on

spot_img

रांची: रांची नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्मार्ट सिटी परिसर पहुंचकर निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों को नजदीक से जाना और नई तकनीक के साथ विकसित हो रहे इस स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पार्षदों ने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर को देखा और वहां से पूरे शहर की मॉनिटरिंग, ट्रैफिक संचालन, पुलिस सर्विलांस, एटीसीएस, बैरिएबल साइन बोर्ड आदि की जानकारी ली।

कई पार्षदों ने कहा कि पूर्व में हमने ऐसी व्यवस्था देश के दूसरे शहरों में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देखा था पर अब ये सिस्टम हमारे शहर में है। ये हमारे लिए गौरव की बात है।

कमांड सेंटर के बाद पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल रांची स्मार्ट सिटी के लिए विद्युत आपूर्ति के के लिए निर्मित गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन पहुंचा।

वहां उन्हें विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार से ये सब स्टेशन काम करेगा और स्मार्ट सिटी की संभावित डेढ लाख की आबादी को निर्बाध बिजली मिलेगा।

पार्षदों को ये भी बताया गया कि इस प्रकार का सब स्टेशन झारखंड में पहली बार सरकार की ओर से बनवाया गया है। पार्षदों को जलापूर्ति के लिए बने रिजर्वायर इत्यादि की भी जानकारी दी गयी।

रांची नगर निगम के इच्छुक पार्षदों ने साढ़े छह सौ एकड़ में बस रहे शहर के लिए तैयार हो रहे आधारभूत संरचना की भी जानकारी ली।

मौके पर एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेडी त्रिपाठी ने सड़क निर्माण, यूटिलिटी सर्विसेज, साइकिल ट्रैक, पैदल पाथ, प्लांटेशन, विद्युतिकरण इत्यादि की जानकारी दी।

इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने समार्ट सिटी का थ्री डी मॉडल भी दिखाया और बताया कि निर्माण के बाद ये शहर कैसा दिखेगा।

पार्षदों के भ्रमण के दौरान रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तक्नीकि राकेश कुमार नंदक्योलियार और जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार मौजूद रहे। पार्षदों को समार्ट सिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में वार्ड संख्या एक के पार्षद नकुल तिर्की,वार्ड 20 के सुनील यादव मामा, वार्ड 24 के विजय लक्ष्मी सोनी, वार्ड 25 के अर्जुन राम, वार्ड 26 के अरुण कुमार झा आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...