छठ पूजा में ससुराल आए दामाद की पुनासी डैम में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Death due to Drowning in Punasi Dam: देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत पुनासी डैम में सोमवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई।

मृतक की पहचान मधुपुर के राजाबान निवासी ब्रह्मदेव दास के रूप में हुई है। घटना के बाद पहले घरवालों ने अपने स्तर से शव (Dead Body) को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन जब काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिला तो NDRF की टीम को बुलाया उसके बाद मंगलवार को ब्रह्मदेव दास का शव मिला।

पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक ब्रह्मदेव दास छठ पूजा में अपने ससुराल पुनासी गांव आए हुए थे। सोमवार की देर शाम वह पुनासी डैम घूमने गए जहां पर उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए।

शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होते ही Dead Body परिजनों को सौंप दिया जाएगा और फिर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।

Share This Article