देवघर : रेलवे स्टेशन पर RPF ने फरार नाबालिग लड़का-लड़की को किया बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के सहयोग से दुमका पुलिस ने फरार लड़का-लड़की को पकड़ कर दुमका पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

बताया गया कि दुमका के मुसफिल थाना में फरार नाबालिग लड़का-लड़की के बारे में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

मुसफिल थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरपीएफ पोस्ट जसीडीह पहुंचा।

आरपीएफ के सहयोग से विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के महिला बोगी से लड़का एवं लड़की को बरामद कर लिया।

प्रक्रिया के बाद दुमका पुलिस को लड़का एवं लड़की को सुपुर्द कर दिया गया। लड़का एवं लड़की दोनों नाबालिग थे।

Share This Article