रांची नगर निगम ने चलायाअतिक्रमण हटाओ अभियान, जानें क्या जब्त किया सामान

रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाए, ठेले और सामान जब्त किए तथा अतिक्रमणकारियों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अरगोड़ा चौक से डीपीएस स्कूल तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माण, नालियों के ऊपर बनाई गई संरचनाओं समेत 5 दुकानों को हटाया गया। साथ ही बिल्डिंग मैटेरियल रखकर अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों पर कुल 6,000 का जुर्माना लगाया गया।

इसके अतिरिक्त बरियातू रोड स्थित रिम्स के निकट चलाए गए अभियान में सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों एवं काउंटर ठेलों को जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने पर कुल ₹5,000 का जुर्माना भी लगाया गया। कचहरी चौक में संचालित अभियान के दौरान 7 ठेले और 20 कैरेट अन्य सामान जब्त किए गए। वहीं मेन रोड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

अभियान के दौरान सभी अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों एवं नालियों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में निगम का सहयोग करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।