झारखंड DGP के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के डीजीपी DGP नीरज सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक पर अकाउंट बनाने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम लियाकत (24) है। इसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 18 मई को डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों के फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेज कर मैसेंजर के माध्यम से फोन पे और बैंक के अकाउंट नंबर पर रुपए की मांग की जा रही थी। इस मामले में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मथुरा से साइबर अपराधी लियाकत को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराधी ने इस कार्य में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के डिघ पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मडोरा गांव के रहने वाले साइबर अपराधी लियाकत को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किया है।

इनमें रेडमी नोट पांच, सैमसंग , विवो, रेडमी नोट सात -प्रो शामिल है।एसएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू विपुल कुमार ओझा संदीप कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि बीते 18 मई को साइबर अपराधी ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के वास्तविक फेसबुक अकाउंट की तरह ही अकाउंट बनाया था।

इसी फेसबुक अकाउंट के सहारे साइबर क्रिमिनल लोगों को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और उसके बाद पैसे की मांग करता था।

साइबर अपराधी ने साहेबगंज के एक व्यक्ति से 15 हजार की मांग फर्जी फेसबुक अकाउंट के सहारे की थी।

इसके अलावे कई अन्य लोगों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मिलने पर झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने फर्जी अकाउंट बनाये जाने की जानकारी फेसबुक पर दी थी। उ

न्होंने कहा था कि किसी ने मेरी तस्वीर का उपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है।

इसी अकाउंट के सहारे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है। उन्होंने इस तरह के मैसेज की अनदेखी करने की अपील लोगों से की थी।

Share This Article