Latest Newsझारखंडझारखंड DGP ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को जल्द दूर...

झारखंड DGP ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को जल्द दूर करने के दिए निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DGP Ajay Kumar Meeting: DGP अजय कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी न्यायालय परिसरों, न्यायाधीशों और उनके आवासीय कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एक समीक्षा बैठक की।

कोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था की खामियों को अविलंब दूर करने का DGP अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया है। बैठक में DGP ने सभी जोनल IG, रेंज के DIG, SSP, SP से उनके क्षेत्राधीन न्यायालय परिसर, न्यायाधीशों और उनके आवासीय कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था की खामियों को भी अविलम्ब दूर करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में DGP झारखंड ने न्यायालय परिसरों, न्यायाधीशों और उनके आवासीय परिसरों, कॉलोनियों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी (Deputed Officer) और बलों की वरीय पुलिस पदाधिकारियों की ओर से लगातार औचक निरीक्षण करने और पाए गए त्रुटियों का तत्काल निवारण करने का निर्देश दिया।

साथ ही प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और बलों को कर्तव्य पर मुस्तैद रहने के लिए उनके प्रशिक्षण, Duty से पूर्व ब्रीफिंग और लगातार मॉनिटरिंग करते रहने पर जोर दिया गया।

बैठक में पुलिस मुख्यालय में ADG अभियान संजय आंनद राव लाठकर, आईडी अखिलेश झा, एवी होमकर, पंकज कंबोज, अमित रेणु सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...