झारखंड में यहां युवक की हत्या कर पेड़ पर टांगा शव, इलाके में सनसनी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत अंतर्गत सीमाटांड़ जंगल में बुधवार को एक युवक की लाश पेड़ पर टंगी पाई गई है।

स्थानीय तुलाराम महतो के तालाब के बगल में पेड़ पर लटका शव पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी है। शव सड़ी-गली अवस्था में है और चेहरा कपड़े से ढका हुआ है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की फिलहाल पहचान नहीं की जा सकी है।

घटनास्थल है नशेड़ियों का अड्डा

बुधवार की सुबह चरवाहे मवेशियों को ढूंढ़ने जा रहे थे तो शव पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति की किसी दूसरी जगह हत्या करके शव को यहां लटकाया गया है।

लोगों का कहना है कि उस क्षेत्र में गंजेड़ियों और जुआड़ियों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है।

लोग घटनास्थल के आसपास जुआ खेलने व नशा करते नजर आते हैं।

आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से बने फंदे से लटका दिया गया हो।

Share This Article