Homeझारखंडझारखंड : शादी में प्रतिबंधित पशु काटने को लेकर तनाव, इलाके में...

झारखंड : शादी में प्रतिबंधित पशु काटने को लेकर तनाव, इलाके में पुलिस कर रही कैंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: तोपचांची थाना अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक समुदाय के घर में शादी समारोह के अवसर पर प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए।

उन्होंने आरोपित का घर घेर लिया। आरोपित ने पिछले दरवाजे से भाग कर थाने में शरण ली।

तोपचांची अंचल के श्रीरामपुर गांव में एक विशेष समुदाय के घर पर शादी के भोज के लिए प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना पर गुरुवार की सुबह हंगामा खड़ा हो गया। शादी वाले घर के बाहर ग्रामीण जमा होने लगे।

इसके बाद निजामुद्दीन अंसारी के घर को घेर लिया। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना और हरिहरपुर थाना की पुलिस पहुंची।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

वे आरोपित को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे। जान बचाने के लिए आरोपित घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। इसके बाद थाने में पहुंच गया।

पुलिस द्वारा आरोपित की पत्नी को हिरासत में लेने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

इस घटना को लेकर श्रीरामपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...