झारखंड में यहां कोरोना के बढ़ते मामलों व लोगों की लापरवाही ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता, अब सख्ती की तैयारी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड में Corona के बढ़ते मामलों ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इसे लेकर धनबाद प्रशासन भी अलर्ट (Alert) हो गया है।

लेकिन लोगों की बाजार में लापरवाही से परेशान भी है। इसे लेकर DC Sandeep Singh ने समीक्षा बैठक की है।

COVID-19 से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। DC ने COVID-19 के नियंत्रण के लिए सभी जांच केंद्रों से जानकारी प्राप्त की तथा उसे दुरुस्त रखने को कहा।

साथ ही BCCL Management को सेंट्रल अस्पताल को दुरुस्त रखने तथा मैनपावर की व्यवस्था BCCL द्वारा ही कराए जाने को कहा गया।

COVID-19 का नियंत्रण समय पर करने के लिए सभी नोडल पदाधिकारियों को COVID-19 टेस्टिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

वहीं सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में COVID-19 कंट्रोल रूम स्थापित करने व कंट्रोल रूम में कर्मियों की प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

ये अधिकारी बैठक में मौजूद हुए

बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी कैथलैब, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडल रेलवे अस्पताल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article