धनबाद में होटल कर्मियों पर फायरिंग करने वाले पांच गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: वाहन चालक को हलाल करने और होटल संचालक सहित अन्य वाहन चालकों पर गोलीबारी करने वाले एक डीजल चोर गिरोह को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसी गिरोह के चार अन्य सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। बुधवार को धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी।

आठ-दस लोगों का एक संदिग्ध गिरोह सक्रिय हैं

एसएसपी ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 13-14 मार्च की रात डीजल चोर गिरोह ने गोविंदपुर फुफवाडीह स्थित मेवात होटल के सामने एक वाहन चालक को हलाल कर दिया।

साथ ही इस गिरोह ने होटल संचाल और अन्य वाहन चालकों पर गोलियां भी चलाई थी। इसके बाद इस मामले के उद्भेदन को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम को मंगलवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर करीब आठ-दस लोगों का एक संदिग्ध गिरोह सक्रिय हैं।

इसकी सूचना पर बीती रात करीब एक बजे टीम भितिया पुल के पास कोलकाता लेन पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम को देख उस गिरोह के सदस्य अलग-अलग दो-चार पहिया वाहनों से भागने लगे।

इसी दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन से भाग रहे पांच संदिग्ध लोगों को धरदबोचा। जबकि इस गिरोह के चार अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठा वहाँ से भागने में सफल रहे।

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से बिना रजिस्ट्रेशन के एक सिल्वर रंग की सेंट्रो कार तथा एक शेवरले स्पार्क कार बरामद किया है।

Share This Article