CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ने की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप में कांग्रेस नेता कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से नन्हें सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी।

झामुमो के एक नेता ने इसकी शिकायत धनबाद थाने में दर्ज कराया था।

जानकार कहते हैं कि स्व. मनिंद्र नाथ मंडल के खिलाफ भी सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सरायकेला पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था।

धनबाद पुलिस ने कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के पश्चात जेल भेज दिया।

Share This Article