शर्मनाक! झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Spanish Woman Raped in Jharkhand: झारखंड के दुमका (Dumka) जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देररात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप (Gangrape) की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं।

पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ Rape किया।

बाइक से पति पत्नी पहुंचे पुलिस के पास

इसके बाद सभी भाग गए। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 KM का सफर कर Dumka में पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तत्काल सरैयाहाट CHC में भर्ती कराने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही SP पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। SP खेरवार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस घटना पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने क्षोभ व्यक्त करते हुए Champai Soren सरकार एवं प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।

Share This Article