Latest Newsझारखंडअवैध खनन मामले में ED ने कन्हैया सहित 30 लोगों को भेजा...

अवैध खनन मामले में ED ने कन्हैया सहित 30 लोगों को भेजा समन,17 जनवरी को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Sent Summons to 30 People: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साहिबगंज में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले (Illegal Mining Case) में कन्हैया खुडानिया (Kanhaiya Khudania) सहित 30 लोगों को समन (Summon) भेजा है।

ED उनसे 17 जनवरी से पूछताछ करेगी। इससे पूर्व बीते तीन जनवरी को कन्हैया के घर में छापेमारी के दौरान ED को छह लाख नकदी के साथ 30 अलग-अलग बेनामी बैंक अकाउंट के खाते मिले थे।

इन बेनामी अकाउंट खातों की जांच मामले के दौरान सामने आए नाम के लोगों को समन जारी किया गया है। ED के जरिये अबतक हुई जांच में किराए के Bank Account की जानकारी मिली है। इन किराए के Account से करोड़ों रुपये का Transaction किया गया है।

अब इस मामले में इन सभी 30 खाताधारकों से ED की टीम पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि ED ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक साथ 3 जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान ED ने विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की। साहिबगंज के DC राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित 36.99 लाख रुपये बरामद किये गये थे।

साहिबगंज DC के आवास से बरामद चिज़े

इसके अतिरिक्त साहिबगंज के DC राम निवास यादव के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और 45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किये गये।

ED ने यह छापेमारी झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार राज्यों में स्थित 12 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की थी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...