Homeझारखंडझारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

Published on

spot_img

रांची: Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो (Jagannath Mahato) के चेन्नई (Chennai) में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन पर झारखंड में शोक की लहर है।

जगरनाथ महतो के निधन पर CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपूरणीय क्षति बताया है। CM ने Tweet कर लिखा है कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे ।आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया ।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन- Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passed away

बाबूलाल मरांडी ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताया

वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो (Ravindra Nath Mahato) ने जगरनाथ महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसके अलावा पूर्व CM रघुवर दास (Raghuvar Das) ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने Twitter पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व CM बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताया है। कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

जगरनाथ महतो की तबीयत 14 मार्च को बिगड़ी

उल्लेखनीय है कि डुमरी से MLA जगरनाथ महतो की 14 मार्च को तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...