झारखंड : पिता का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, बेटे ने महिला को मार दी गोली, RIMS में भर्ती

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/गुमला: छाती में गोली (Gun Shot) लगने से गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला को RIMS में भर्ती किया गया है। महिला को घायलावस्था में गुमला (Gumla) से रांची (Ranchi) स्थित RIMS लाया गया है।

अनैतिक संबंध के कारन लगी गोली

घटना गुमला जिले के DSP रोड की है। बताया जा रहा है कि महिला का गुमला निवासी (Gumla Resident) सीटू सिंह के साथ अनैतिक संबंध था। इससे सीटू सिंह का बेटा नाराज था।

आरोप है कि अनैतिक संबंध (Immoral Relationship) के कारण सीटू सिंह के बेटे ने ही उक्त महिला को छाती में गोली मार दी।

महिला को रांची RIMS रेफर किया गया

घटना की जानकारी मिलने पर DSP घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को गुमला के ही नजदीकी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद महिला को रांची स्थित RIMS रेफर कर दिया गया।

गोली महिला के शरीर में फंसी हुई है।

TAGGED:
Share This Article