झारखंड में महिला कैदी से जेल में गैंगरेप, राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र, दो कर्मियों…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape in Khunti Jail: खूंटी जेल (Khunti Jail) में बंद महिला बंदी की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है।

पत्र में महिला बंदी ने खूंटी जेल के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म (Rape ) करने का आरोप लगाया है। साथ ही गर्भवती होने पर Abortion कराने का भी आरोप लगाया है।

महिला बंदी ने आरोप लगाया है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने की अनुमति नहीं देते है। इस वजह से रिहा होने वाले महिला बंदी के माध्यम से पत्र लिखा है। अपने पत्र में महिला ने बताया है कि वह लुधियाना की रहने वाली है। लेकिन पुश्तैनी घर खूंटी में ही है।

पुलिस ने उसे सात फरवरी 2024 को अफीम तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने पत्र में लिखा है कि जेल के दोनों कर्मचारियों ने छोड़ने का प्रलोभन देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान जब वह गर्भवती (Pregnant) हो गई, तो पहले उसे जान से मारने और जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई। फिर गर्भपात करा दिया गया।

महिला का आरोप है कि गर्भपात कराने की तारीख Backdate से तीन माह पहले दिखाया गया है। महिला ने आयोग से मांग की है कि उसके आरोपों की जांच की जाए। साथ ही उसके मेडिकल रिपोर्ट की जांच विशेष टीम से करायी जाए।

महिला ने पत्र ने लिखा है कि जिन दो जेल कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, उसमें से एक छह साल से और दूसरा आठ साल से खूंटी जेल में ही पदस्थापित है। दोनों जेलकर्मी उसके अलावा दूसरी महिला बंदियों के साथ गलत काम किया है।

इस संबंध में खूंटी DC लोकश मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम में महिला डाक्टर और महिला Magistrate को शामिल किया गया है। जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है।

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जेल IG सुदर्शन मंडल ने बताया कि इस तरह का मामला मेरे जानकारी में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच होगी।

Share This Article