गुमला में युवती से शादी का झांसा देकर बनाया जबरन शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिला मुख्यालय के एक गांव में अविवाहिता ने महिला थाना में आवेदन देकर कुरकुरा थाना अंतर्गत जामडीह गांव के मुकेश राम, भाई बिंदेश्वर राम व जीरामुनी देवी पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि मुकेश शादी का झांसा देकर 15 वर्ष पहले से जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा।

विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैं गर्भवती हो गई। मुकेश व उसके भाई बिंदेश्वर राम द्वारा जबरन गर्भपात का प्रयास किया। मगर वह कामयाब नहीं हुआ। मैंने एक बेटा को 14 वर्ष पूर्व ही जन्म दिया।

इसके बाद दोनों भाई 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगे। कहने लगे कि 50 हजार रुपए दोगे तब शादी करेंगे अन्यथा नही।

जब रुपए देने से इंकार किया तो सरस्वती देवी नामक युवती से मुकेश ने शादी कर ली और जानकारी भी नहीं दी।

जानकारी होने पर विरोध किया तो मुकेश राम, बिंदेश्वर राम व बिंदेश्वर की पत्नी जीरामुनी देवी मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी देने लगे।

इसके साथ-साथ बिंदेश्वर द्वारा मेरे जमीन को मुकेश के नाम पर करने का दबाव बनाने लगे।

इधर महिला थानेदार प्रियंका कुमारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article