Homeझारखंडदुर्गा पूजा पंडाल घूम कर लौट रही लड़की से गैंगरेप

दुर्गा पूजा पंडाल घूम कर लौट रही लड़की से गैंगरेप

Published on

spot_img

Gang rape In Garwha: झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान एक भयानक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की को पूजा पंडाल से घर लौटते समय चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया।

पीड़िता ने बताया कि वह पूजा पंडाल में दर्शन करके लौट रही थी, तभी रास्ते में चार युवकों ने घेरे लिया और उसकी इज्जत लूटने के इरादे से अपहरण (Kidnapping) कर लिया। आरोपी पीड़िता को पकड़कर नजदीकी नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़िता को होश आया, तब उसने अपने एक सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सहेली ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत Action लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

घटना ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने घटना की कड़ी निंदा कर कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था (Security system) को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...