दावोस में झारखंड की बड़ी पहचान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला प्रतिष्ठित व्हाइट बैज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Gets a Big Recognition in Davos : रांची से एक गर्व की खबर सामने आई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक नया इतिहास रचते हुए World Economic Forum की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

वे भारत से पहले निर्वाचित आदिवासी नेता बने, जिन्होंने इस वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह बैठक Switzerland के दावोस में आयोजित हो रही है।

व्हाइट बैज से किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री Hemant Soren को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रतिनिधियों ने प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान किया। यह सम्मान दुनिया के चुनिंदा वैश्विक नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिया जाता है।

व्हाइट बैज मिलने से उन्हें World Economic Forum Congress Center और सभी विशेष कार्यक्रमों में पूर्ण और समान प्रवेश मिलता है। इसे विश्व आर्थिक मंच का एक बेहद विशिष्ट सम्मान माना जाता है।

वैश्विक नेताओं की मौजूदगी वाला मंच

इसी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कांग्रेस सेंटर में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग लेते हैं। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भागीदारी भी प्रस्तावित बताई गई है।

ऐसे मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री की उपस्थिति राज्य के लिए गर्व की बात है।

WEF झारखंड के साथ साझेदारी को इच्छुक

World Economic Forum के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप ने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करना चाहता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखंड की स्पष्ट विकास-दृष्टि और वैश्विक सोच का प्रतीक बताया।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान Critical Minerals, समावेशी और मजबूत समाज, जलवायु कार्रवाई तथा ऊर्जा संक्रमण जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

World Economic Forum की टीम ने मुख्यमंत्री को साइट भ्रमण का आमंत्रण भी दिया और भविष्य में साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। यह पूरी पहल झारखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Share This Article