गिरिडीह में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात बाइक और बोलेरो की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है।

मृतकों में एक की पहचान जमुई ( बिहार ) निवासी मनोज मुर्मू (30 ) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल इलाजरत शिवलाल मुर्मू का हालत अब भी नाजूक बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए मनोज मुर्मू के शव को मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा।

दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान हुई है

जबकि दूसरे बाइक सवार की मौत देवरी में इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी घटानस्थल पर छोड़ कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई के तीन युवक मनोज मुर्मू, शिवलाल मुर्मू और लालमोहन मुर्मू एक ही बाइक से देवरी से अपने घर जमुई के खुहीया गांव जा रहे थे।

इसी दौरान देवरी चतरो मुख्य मार्ग में उधर से गुजर रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो से तीनों के बाइक का जबरदस्त टक्कर हुआ।

इसमें मनोज की मौत मौके पर हो गई। दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान हुई है। इधर देवरी थाना पुलिस बोलेरो को जब्त कर थाना ले गई है।

Share This Article