गिरिडीह में माइका खदान में चाल धंसने से चार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गांवा थाना इलाके के मुढगढवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह हादसा सोमवार की दोपहर माइका निकालने के दौरान हुआ। गांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार गांवा के धरवे नावाडीह की पहाड़ियों में दर्जनों बड़ी-बड़ी अवैध माइका खदान संचालित हैं।

इन माइंस में हर दिन दर्जनों से अधिक जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों को माइका चुनने के लिए काम में लगाया जाता है। इतना ही नहीं, अवैध माइका खदानों में जिलेटिन का प्रयोग कर विस्फोट भी किया जाता है।

Share This Article