शादी की नीयत से नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो लड़के गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Boys Who chased away girls arrested: गिरिडीह जिले के बगोदर के दो अलग-अलग गांवों से शादी की नीयत से भगाए गए दो नाबालिग लड़कियों के साथ दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

दोनों लड़कों को Giridih Jail भेज दिया गया है वहीं नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए गिरिडीह भेजा गया है।

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आई

इस संबंध में नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने बगोदर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। दर्द मामले के अनुसार एक नाबालिग को दूसरे समुदाय के लड़के ने भगाया था, जबकि दूसरी नाबालिग को उसी गांव के लड़के ने भगाया था।

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी (Raid) कर अलग- अलग जगहों से दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ लड़कों को गिरफ्तार किया।

Share This Article