दुमका में युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना का बुधवार को जामा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

पीड़ित ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि बुधवार करीब छह बजे गांव के 42 वर्षीय गुड़धा हांसदा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद किसी को बताने की मनाही करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घर जाकर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article