झारखंड सरकार हज हाउस के निर्माण के लिए 6.31 करोड़ स्वीकृत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने हज हाउस के निर्माण कार्य के लिए जुडको को 6.31 करोड़ रुपये की राशि अनुदान के रूप में आवंटित करने की स्वीकृति दी है।

रांची के कडरू स्थित हज हाउस में शहरी जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना, सीवरेज ड्रेनेज सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह राशि दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 2016 में 65 करोड़ की लागत से हज हाउस निर्माण की योजना की स्वीकृति दी थी। जी प्लस पांच आकार का भवन निर्माण कराया गया।

बाद में मुख्य अभियंता अनुशंसा पर करीब 55 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट स्वीकृत किया गया। योजना में अब तक जुडको को 48.85 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

जुडको के अधिकारियों ने सरकार से शेष राशि की अधियाचना की थी। इसके बाद नगर विकास विभाग ने जलापूर्ति, सीवरेज इत्यादि कार्य के लिए छह करोड़ से अधिक की राशि दी है। राशि अनुदान के रूप में आवंटित करने की स्वीकृति दी है।

Share This Article