Latest Newsझारखंडझारखंड सरकार का तोहफा, आपको भी मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री

झारखंड सरकार का तोहफा, आपको भी मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

200 units of Electricity Free: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि झारखंड के निवासियों को अब 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। यह फैसला 28 जून को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका बिजली बिल 200 यूनिट प्रति महीने तक होगा। अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल 200 यूनिट से ज्यादा आता है, तो उसे पूरा बिल भरना होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी का बिल 220 यूनिट है, तो उसे 220 यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। यह योजना केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है, कमर्शियल उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती है।

मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहत

झारखंड सरकार की इस घोषणा से मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी जिन शहरी घरेलू उपभोक्ताओं का बिल 125 यूनिट से ज्यादा आता है, उन्हें 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पड़ता है। वहीं, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पड़ता है। 125 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से इन परिवारों का खर्च कम होगा। इस योजना से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 21.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

चुनाव से पहले सरकार का मास्टर स्ट्रोक

विधानसभा चुनाव से पहले यह चंपाई सोरेन सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इस योजना का लाभ लगभग 41.4 लाख परिवारों को मिलेगा। विधानसभा चुनाव में अब करीब चार महीने का समय बाकी है, और इस घोषणा से मध्यम वर्गीय परिवारों को साधने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली के जरिये सत्ता में वापसी की थी, उसी तर्ज पर झारखंड की सरकार भी सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...