सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8 फीसदी तक सैलरी बढ़ी

Newswrap
1 Min Read
Government employees salary Increase :
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Government Employees Salary Increase : हरियाणा में सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

इस घोषणा के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि 1 जुलाई से लागू होगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह वेतन वृद्धि निगम में पार्ट-1, पार्ट-2, और पार्ट-3 के तहत भर्ती कर्मचारियों पर लागू होगी। यह निर्णय हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से भर्ती संविदा और डीसी रेट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लिया गया है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को 13 अक्टूबर 2021 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य राज्य में सभी सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी, मजबूत और न्यायसंगत तरीके से संविदात्मक मैनपावर उपलब्ध कराना है।

यह एजेंसी हरियाणा में संविदात्मक मैनपावर प्रदान करने के लिए अधिकृत है। इस वेतन वृद्धि से हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

Share This Article