मौसा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब पीड़िता ने जना बच्चा…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uncle Rape with Minor : यह समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक है कि रिश्ते में मौसी ने एक नाबालिक बच्ची (Minor Girl) को अपनी हवस का शिकार बनाया। अब पीड़िता ने गुमला सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

दुकान में काम करती है मां

बताया जाता है कि पांच माह पूर्व नाबालिग को पेट दर्द होने पर सदर अस्पताल गुमला लाया गया था, जहां जांच के क्रम में उसके पेट में पांच माह की गर्भवती (Pregnant) होने की बात पता चली।

यह सुन परिजनों के होश उड़ गए और परिजन नाबालिग से पूछताछ की, तब उसने बताया कि मोहल्ले के उसके अपने मौसा ने ही उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया था। उसकी मां शहर की एक दुकान में काम करती है।

जेल में है आरोपी मौसा

लड़की ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं था, तब मौसा घर आया और जबरन उसके साथ Rape किया। इस बात को किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जब लड़की पांच माह की गर्भवती हो गई, तब लोगों को इस बात का पता चला।

इसके बाद समाज में पंचायत हुई थी। इसमें पीड़िता के मौसा ने पूरे मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। लेकिन समझौता नहीं हुआ।

फिर पीड़िता के परिजन ने गुमला थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी जेल में है।

Share This Article