कांग्रेस ने आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी: PM मोदी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Hazaribagh: PM मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी।

आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को Congress ने कभी महत्व नहीं दिया।

सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया।

भाजपा ने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया

मोदी ने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है, जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है।

रांची में भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) को समर्पित म्यूजियम बना है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की गयी है।

Share This Article