झारखंड : इंटर की छात्रा के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में पीड़िता पहुंची अस्पताल, स्थानीय लोगों में उबाल

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले के दारू में इंटरमीडिएट की एक दलित छात्रा के साथ पांच युवकों द्वारा दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की की हालत बिगड़ने पर सोमवार को उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक बच्ची से 18 सितंबर की सुबह में सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जब वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल जांच सोमवार को कराई गई। दारू थाने के एसआई अरविंद साव ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है।

वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाई गई पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस कारण उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला समेत अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोस के गांव के रहनेवाले हैं।

क्या है मामला

लड़की के फर्द बयान के अनुसार, 18 सितंबर की सुबह चार बजे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह दो अन्य लड़कियाें के साथ शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी बीच पांच लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया।

दो लड़कियां भाग निकलीं जबकि उसे पकड़कर दरिंदों ने बाइक पर जबरन बैठा लिया।

दो लड़कियां भाग निकलीं जबकि उसे पकड़कर दरिंदों ने बाइक पर जबरन बैठा लिया।

इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर बारी.बारी दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आशीष और विनोद ऊर्फ गुबला ने उसे घर पहुंचाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

लाज-शर्म के कारण वह चुप रही। लेकिन जब शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, तब परिजनों को जानकारी दी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से शहर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के विकास बाल्मिकी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या कहते हैं एसपी

मामले में हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। पुलिस स्पीडी ट्रायल के लिए भी अनुरोध करेगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके।

Share This Article