हजारीबाग में ब्राउन शुगर बरामद, छह गिरफ्तार

आरोपितों ने बताया कि वे लोग एकांत जंगल में ब्राउन शुगर बनाते हैं एवं ऊचे दामों में बिक्री करते हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये की बताई गई है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brown sugar recovered in Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर DSP शिवाशिष के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 4.80 किलो ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि नगवां स्थित लक्ष्मी Line  होटल के समीप आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से एक स्वीफ्ट कार (JH01 AA 9194), बाइक एवं मोबाइल बरामद किया गया। आरोपितों ने बताया कि वे लोग एकांत जंगल में ब्राउन शुगर बनाते हैं एवं ऊचे दामों में बिक्री करते हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये की बताई गई है।

इनके विरुद्ध कोर्रा थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो खालिद बरवाडीह थाना पत्थलगड्‌डा जिला चतरा, मो नुरुल्ला उम्र आजाद मुहल्ला वदे इरफा कॉलोनी थाना सदर जिला चतरा, बलराम कुमार तपसा गेडवा थाना सिमरिया जिला चतरा, सुरेश दांगी लोवागड्डा थाना सदर जिला चतरा, विजय कुमार दांगी बरवाडीह थाना पत्थलगड़ा जिला चतरा, मो सलाउद्दीन बरवाडीह थाना पत्थलगडा जिला चतरा शामिल हैं।

Share This Article