झारखंड हाई कोर्ट में टेरर फंडिंग मामले में विनोद कुमार की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई

आरोपित विनोद कुमार गंझू के चतरा स्थित आवास से वर्ष 2016 में पुलिस की छापेमारी में करीब 91 लाख बरामद हुए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में आम्रपाली और मगध कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले (Terror Funding Cases) में आरोपित विनोद कुमार गंझू की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की।

इस मामले को NIA ने अपने हाथों में लेकर केस दर्ज किया

आरोपित विनोद कुमार गंझू के चतरा स्थित आवास से वर्ष 2016 में पुलिस की छापेमारी (Ranchi) में करीब 91 लाख बरामद हुए थे। इस मामले में टंडवा थाने में कांड संख्या 2/2016 दर्ज किया गया था।

इस मामले को NIA ने अपने हाथों में लेकर केस दर्ज किया था। विनोद कुमार (Vinod Kumar) गंझू मगध ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का प्रेसिडेंट है और ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है।

Share This Article