Homeझारखंडझारखंड में बड़ा रेल हादसा टला!, ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से...

झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला!, ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Train Accident Averted: झारखंड के दुमका में गुरुवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रामपुरहाट–जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन (Rampurhat–Jasidih MEMU passenger train) के दो डिब्बे दुमका स्टेशन पहुंचने से पहले ही पटरी से उतर गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी, सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा करीब दोपहर 2:10 बजे ईस्टर्न रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

ओएचई खंभा भी टूटा, ट्रेन खाली कराई गई

रेल अधिकारियों के मुताबिक हादसे की वजह से ऊपरी बिजली लाइन (OHE) का एक खंभा टूट गया। खतरे को देखते हुए ट्रेन को तुरंत खाली कराया गया और यात्रियों को सड़क मार्ग से आगे के स्टेशनों के लिए रवाना किया गया।

रामपुरहाट से जसीडीह के बीच चल रही थी ट्रेन

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे निकली थी और इसे देवघर जिले के जसीडीह स्टेशन तक जाना था।

ईस्टर्न रेलवे ने दी जानकारी

ईस्टर्न रेलवे के CPRO वेद प्रकाश ने कहा “63081 रामपुरहाट–जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन के दो कोच दुमका स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...