
झारखंड: देशभर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ गया है। अब कुत्ते इतने खूंखार हो गए हैं कि लोगों को जिंदा नोंचकर खा जा रहे हैं। झारखंड के धनबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे की जान ले ली।
यह मामला धनबाद जिले के गोंदूडीह का है। जहां शुक्रवार की दोपहर आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच वर्षीय मासूम अंकित यादव पर हमला कर उसकी जान ले ली। अंकित, कुंदन यादव का पुत्र था।
कुत्ते के झुंड ने बच्चे को मार डाला
घटना के बारे में लोगों ने बताया कि वह चार नंबर यादव बस्ती स्थित अपने घर के पास हनुमान मंदिर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्चे को चारों ओर से घेरकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह नोच डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत से मां-पिता हुए बेसुध
अंकित के बारे में उसके पिता ने बताया कि वह आंगनबाड़ी में पढ़ता था यसाम को खेलने के क्रम में बाहर निकला था, घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरु की गई। करीब साढ़े आठ बजे फोन आया कि तुम्हारे पुत्र को कुत्तों ने काट लिया है, वह पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। लहूलुहान हालत में बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। पिता का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं मां बार-बार बेहोश हो रही थी।

