बोकारो में बारिश का कहर, गरगा नदी उफान पर : भर्रा पुल पर बढ़ा खतरा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गरगा डैम में पानी अधिक भरने के बाद प्रबंधन ने जलस्तर कम करने के लिए डैम के फाटक खोल दिए हैं। इसके बाद गरगा नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

चास के भर्रा पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। बोकारो सेक्टर से भर्रा जाने के लिए बड़ा पुल मौजूद है, लेकिन कुछ लोग अब भी छोटे पुल से आवागमन कर रहे हैं। तेज बहाव के बीच इस पुल से गुजरना खतरनाक साबित हो सकता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले भी इस पुल से बाइक और लोगों के नदी में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ लोग पुल के पास नहाने और पानी के बीच से गुजरने का जोखिम उठा रहे हैं।
स्थानीय निवासी तौफीक अली ने प्रशासन से बैरिकेडिंग की मांग की है। मोहम्मद करीम ने पुल को तत्काल बंद करने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।