पलामू : झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सह पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है। उन्हें राज्य कोटे से IAS बनाया गया है।
भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर उन्हें यह प्रोन्नति मिली है।
कुंदन कुमार की इस उपलब्धि पर पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खुशी का माहौल देखने को मिला।



