रांची में भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह गिरे पेड़

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवा-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार सुबह मोरहाबादी मैदान में भी सन्नाटा पसरा रहा। मार्निंग वॉक के लिए आनेवाले अनेक लोगों ने बारिश और मौसम को देखते हुए घर में रहना पसंद किया। शहर के कई इलाकों में पेड़ और डालियां गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास भी एक पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

बारिश से कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में हिन्दुस्तान अखबार के दफ्तर जानेवाली सड़क पर भी पेड़ गिर गया। इससे आवागमन पर असर पड़ा। बाद में पेड़ काटकर रास्ता साफ किया गया। बारिश और तेज हवा का असर शहर की सामान्य दिनचर्या पर भी साफ दिखा। आम दिनों में सुबह जल्दी खुल जाने वाली कई दुकानें शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे तक बंद दिखीं। सड़कों पर भी अपेक्षाकृत सन्नाटा रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।